
जबलपुर। सिविल लाईन थाना क्षेत्रातंर्गत समदडिय़ा कालोनी में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि समर ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी समदडिय़ा कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चिकिन की दुकान चलाता है। बीती रात लगभग 11-30 बजे पुराने विवाद को लेकर शिवम राजपूत एंव अनिरूद्ध राजपूत गाली गलौज करन लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो दोनो हाथ मुक्कों से मारपीट कर हाथ में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
वहीं शिवम सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी समदडिय़ा कालोनी कमिश्नर कार्यालय के सामने ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि प्राईवेट काम करता है। पुराने विवाद को लेकर समर ठाकुर एवं अर्पित यादव गाली गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट कर वायें आंख के पास चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved