img-fluid

Whatsapp पर मिलेंगे आय-निवासी प्रमाण पत्र

January 25, 2021

भोपाल। आज मुख्यमंत्री लोकसेवा ग्यारंटी अधिनियम के 10 साल पूरे होने पर संभागायुक्त-कलेक्टरों से वीडियो कान्फ्रेंस कर रहे हैं। वहीं व्हाट्सअप नम्बर 7552775227 पर कई सेवाएं निकट भविष्य में मिलने लगेगी। अभी शुरुआत में स्थायी निवासी प्रमाण-पत्र और आय प्रमाण-पत्र व्हाट्सएप पर मिलेगी। वहीं सीएम हेल्पलाइन 181 के जरिए भी इस तरह की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, जिनमें खसरा-खतौनी से लेकर अन्य तरह की सुविधाएं रहेगी। इसका भी खुलासा आज वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह योजना प्रदेश की जनता का काम एक निश्चित समय में हो इसलिए शुरू की गई थी। वर्तमान में लोगों को आय एवं निवासी प्रमाण पत्र पाने के लिए राजस्व कार्यालय के लंबे समय तक चक्कर लगाना पड़ते हैं लेकिनअब यह सेवाएं वाट्सअप पर उपलब्ध होगी।


24 घंटे में मिलेंगे खसरा-खतौनी, जमीन खरीदते ही हो जाएगा नामांतरण
राज्य सरकार आज किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। सौगात के तहत किसानों को अब खसरा -खतौनी के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने किसानों को जमीन के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। इस व्यवस्था के तहत राजस्व विभाग ऑनलाइन के माध्यम से किसानों को दस्तावेज सहित अन्य जानकारी उपलब्ध करा देगा और 24 घंटे के अंदर ही किसानों को जमीन से संबंधित दस्तावेज और खसरा-खतौनी मिल जाएंगे।

Share:

  • आईएसएल-7 : बेंगलुरू ने ओडिशा को ड्रॉ पर रोका

    Mon Jan 25 , 2021
    गोवा। एरिक पार्तालू के आखिरी मिनटों में किए गए गोल की मदद से पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने रविवार को यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के मैच में ओडिशा एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।  ब्राजीलियन फॉरवर्ड डिएगो मौरिसियो ने आठवें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved