
ओरछा। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में आयकर विभाग ने छापा मारा है। आईटी ने देश के जाने माने यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल पर दबिश दी है। सुबह से ही छापेमार कार्रवाई जारी है। इनकम टैक्स के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले IT की छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है।
इस बीच ओरछा तिगेला में स्थित यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे से जांच जारी है। इनकम टैक्स की टीम अभी भी हॉस्पिटल में मौजूद है। आयकर विभाग के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि यथार्थ ग्रुप देश के जाने माने हॉस्पिटल ग्रुप है। जिसकी देश में अलग-अलग ब्रांच हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved