व्‍यापार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में इजाफा, चांदी टूटने के बाद भी 65000 के ऊपर, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों सोने-चांदी का ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी आई तो दूसरी ओर चांदी के दाम कम हो गए। सोने की कीमत में आज 0.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 48,474 रुपये पर पहुंच गई है। इसके विपरीत चांदी की कीमत आज 0.33 फीसदी कम हो गई। इस गिरावट के बाद भी चांदी का भाव 65 हजार के पार चल रहा है। शुक्रवार को यह 65,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है।

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Share:

Next Post

कफ सिरप में पकाकर चिकन खाने से ठीक हो रहा कोरोना! डॉक्टर्स ने कही ये बात

Fri Jan 21 , 2022
डेस्क: कोरोना वायरस ने पिछले लगभग दो साल से दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है. इसकी रोकथाम के लिए अभी तक दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर्स प्रयासरत हैं. कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने जाने के बाद भी लोग इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित हो रहे हैं. वैक्सीन के बावजूद भी कोरोना की तीसरी लहर […]