img-fluid

IND vs NED Live Score: भारत को चौथा झटका, कप्तान सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट

February 18, 2026

नई दिल्ली। आज भारत और नीदरलैंड (India and the Netherlands) के बीच टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का 36वां ग्रुप मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

IND vs NED Live Score
सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।


  • भारत को तीसरा झटका
    भारत को तीसरा झटका लोगन वान बीक ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।

    भारत को दूसरा झटका
    भारत को दूसरा झटका भी आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।

    भारत को शुरुआती झटका
    भारत को शुरुआती झटका आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। अभिषेक लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए। अब ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11
    भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’दाऊद, बास डीलीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

    Share:

  • चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, सीट दिलाने के बहाने किया रेप, आरोपी TTE निलंबित

    Wed Feb 18 , 2026
    लखनऊ। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (Gorakhpur-Ahmedabad Express) के एसी फर्स्ट क्लास कोच (AC First Class Coach) में शिवरात्रि की शाम करीब पांच बजे 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपित टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved