img-fluid

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भी अभिषेक के मैच खेलने पर संशय, सूर्यकुमार की बात से मिले संकेत

February 13, 2026

नई दिल्ली. भारतीय टीम (Indian team) के सलामी बल्लेबाज (Opener) अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) नामीबिया (Namibia) के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के मैच में नहीं खेले। अभिषेक पिछले कुछ दिनों से पेट की समस्या से जूझ रहे हैं और इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी और वह अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के साथ नजर भी आए थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया।

भारत ने किए दो बदलाव
भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बाहर हो गए, जबकि जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन की एकादश में वापसी हुई। टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अभिषेक अब भी बीमारी से उबर रहे हैं जिस कारण वह एक या दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। सूर्यकुमार ने कहीं ना कहीं ये संकेत दिए हैं कि अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलना तय नहीं है।


  • अभिषेक को अब भी महसूस हो रही है कमजोरी
    भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में रविवार को विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। अभिषेक भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं। अभिषेक ने गुरुवार को अभ्यास नहीं किया था। इसका कारण यह है कि उन्हें अब भी कमजोर महसूस हो रही है। उनका थोड़ा वजन भी कम हुआ है और पेट के गंभीर संक्रमण की स्थिति में पूरी तरह स्वस्थ होकर शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने लायक ताकत और सहनशक्ति हासिल करने में समय लगता है।

    समझा जाता है कि कोलंबो में उनका अभ्यास सत्र इस बात का संकेत देगा कि वह किस स्थिति में हैं। यदि वह नेट्स में सामान्य रूप से लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं तो इसे उनके खेलने के लिए फिट होने का संकेत माना जा सकता है। पिछले एक साल में भारतीय टीम के नेट सत्र पर नजर डालें तो अभिषेक कई बार बल्लेबाजी करते हैं और तीन घंटे के अभ्यास सत्र में वह लगभग 75 से 90 मिनट तक बल्लेबाजी करते हैं।

    भारत की लगातार दूसरी जीत
    भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर शानदार तरीके से अभियान की शुरुआत की थी। अब भारत की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए हाई-प्रेशर वाला होगा। बता दें कि, इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे पायदान पर खिसक गया।

    Share:

  • भारत ने 114 राफेल विमानों के लिए ऐतिहासिक रक्षा सौदे को दी मंजूरी, बताया जा रहा ‘मदर ऑफ ऑल डिफेंस डील्स’

    Fri Feb 13 , 2026
    नई दिल्ली। भारत ने फ्रांस के साथ 114 राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale fighter jets) की खरीद के लिए ऐतिहासिक समझौते को मंजूरी दे दी है, जिसे अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदों (defense deals) में से एक माना जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved