लंदन (London)। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की पूर्व संध्या पर यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में विभाजन की भयावहता को लेकर स्मृति दिवस मनाया गया।
ब्रिटेन की राजधानी लंदन (London) के इंडिया हाउस, एल्डविच में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राजदूत विक्रम डोराईस्वामी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभाजन के वक्त की भयावह तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई।
A snippet of the #Violin performance at the #PartitionHorrorsRemembranceDay ceremony today @HCI_London. @VDoraiswami @sujitjoyghosh @MEAIndia pic.twitter.com/Ooi1NHaWNl
— India in the UK (@HCI_London) August 14, 2023
उच्चायुक्त दोराईस्वामी ने संबोधन करते हुए कहा कि आजादी में हमारी खुशी भारी मानवीय कीमत पर मिली थी। सभा में 90 के दशक के प्रवासी सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने बचपन या किशोरा अवस्था में विभाजन का दर्द देखा है। कार्यक्रम का अंत भारतीय राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved