
मानपुर। मानपुर नगर परिषद (Manpur Municipal Council) में वार्ड 2 में हुए उप चुनाव के मंगलवार को परिणाम घोषित किए गए। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशी रेखा बाई (Independent candidate Rekha Bai) ने 233 वोट प्राप्त कर 38 मतों से जीत हासिल की है। वहीं इधर कांग्रेस के मुकुल मीणा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। कांग्रेस के मुकुल मीणा (Mukul Meena) को सिर्फ 7 मत ही मिले। जानकारी के अनुसार मानपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड दो के पार्षद को मृत्यु होने से यह पद रिक्त हो गया था। इसको लेकर उपचुनाव किए गए थे। निर्दलीय रेखा बाई को 230, भाजपा के विकास पटेल को 192 और कांग्रेस के मुकुल मीणा को 7 मत मिले। इसके अलावा 4 नोटा थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved