img-fluid

G7 Price Cap: रूसी तेल पर प्राइस कैप से भारत को फायदा, अमेरिकी अधिकारी ने बताया कारण

September 09, 2022

नई दिल्ली। जी सात देशों का समूह जल्द ही रूस से खरीदे जाने वाले तेल पर प्राइस कैप लगाने अर्थात इसकी कीमत तय करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार अगर भारत सीधे तौर पर इस कवायद के साथ नहीं जुड़ता है तब भी उसे इसका फायदा होगा।

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के आतंकवादी वित्तपोषण और वित्तीय अपराध शाखा के सहायक सचिव एलिजाबेथ रोजेनबर्ग ने कहा है कि जी7 के देश रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाते हैं तो भारत की पहुंच कम कीमतों पर उपलब्ध ईंधन तक होगी। रूस के साथ तेल के आयात के लिए कीमतों के मोलभाव में यह भारत की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हम रूस को उसकी ओर से यूक्रेन पर किए गए आक्रमण का फायदा नहीं उठाने देंगे।


अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि प्राइस कैप के माध्यम से जी7 देश रूसी कच्चा तेल के निर्यात से रूस की आमदनी को नियंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे। अमेरिका की ओर से यह आश्वासन ऐसे समय पर दिया जा रहा है जब दुनिया के ज्यादातर देश महंगाई और ईंधन की ऊंची कीमतों का समाना करने को मजबूर हैं।

Share:

  • भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मजबूत बना रहा अमेरिका, कैसे जानिए

    Fri Sep 9 , 2022
    नई दिल्ली। अमेरिका (US) कब कैसे फैसला ले कहा नहीं जा सकता है। इसी तरह F-16 लड़ाकू विमानों को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान Pakistan) की मदद का फैसला किया है। अब भारत के पूर्व राजनयिक ने अमेरिका के इस कदम पर चिंता जाहिर की है। कहा जा रहा है कि अमेरिका अब पाकिस्तान (Pakistan) को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved