
नई दिल्ली. India AI Impact Summit 2026 के दौरान भारत ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है, जिसको गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है. एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान 24 घंटे के भीतर बड़ी संख्या में लोगों ने AI प्लेज लिया और Guinness World Records बनाया.
AI इम्पैक्ट समिट के दौरान 24 घंटे के अंदर टोटल 2,50,946 लोगों ने AI प्लेज लिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पहला का पूरा क्रेडिट प्रधानमंत्री को दिया है. AI प्लेज का मकसद लोगों को AI के प्रति जागरुक करना है. इसमें पार्टिसिपेंट करने वाले सभी लोगों को ऑनलाइन बैज देने का ऐलान किया था.
AI Impact Summit एक दिन आगे बढ़ाया
भारत में AI Impact Summit हो रहा है, जो 21 फरवरी तक जारी रहेगा. पहले ये इवेंट 20 फरवरी तक होना था, जिसके बाद सरकार ने इसको एक दिन और बढ़ाने का फैसला किया. इस इवेंट में दुनियाभर की दिग्गज AI कंपनियों के सीईओ ने पार्टिसिपेट किया है और भारत में AI और डेटा सेंटर्स को लेकर इनवेस्टमेंट का ऐलान किया है, जिसमें गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के नाम हैं.
विवाद में रहा चीनी रोबोट
AI इम्पैक्ट समिट के दौरान ग्रेटर नोएडा बेस्ड यूनिवर्सिटी गलगोटिया ने एक चीनी रोबोट को दिखाया. इसके बाद चाइनीज रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हुआ, जहां सोशल मीडिया पर कहा कि यूनिवर्सिटी के दावे फर्जी हैं कि उन्होंने ये रोबो डॉग बनाया है, जबकि यूनिवर्सिटी ने इसपर सफाई दी कि उन्होंने ऐसा कोई दावा नहीं किया है. इसके बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को भारत मंडपम में दी गई जगह को खाली करने का आदेश दिया.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved