img-fluid

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत ने दिया तगड़ा झटका, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नहीं किया नॉमिनेट

August 30, 2025

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच संघर्ष रुकवाने में बार-बार अपनी भूमिका बता रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (US President Trump) को तगड़ा झटका लगा है। डोनाल्ड ट्रंप इस संघर्ष को रुकवाने का श्रेय लेकर नोबेल पुस्कार लेना चाहते थे। लेकिन भारत ने ट्रंप को इसके लिए नॉमीनेट करने से मना कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप ने एक बार फिर गत 17 जून को पीएम मोदी से भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अपनी भूमिका बताई थी। इसलिए ट्रंप ने मोदी से नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने के लिए कहा था।

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप मोदी से जो सबसे अधिक चाहते हैं, वह राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक है। कहा कि अगर यह माना जाए कि पीएम मोदी एक कमजोर देश के साथ युद्धविराम के लिए अमेरिकी दबाव में झुक गए हैं, तो घरेलू स्तर पर इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पीएम मोदी की मजबूत छवि काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि वे पाकिस्तान के प्रति कितने सख्त हैं। यह स्वीकार करना कि युद्धविराम में ट्रंप की भूमिका थी, उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित करना तो दूर की बात है, आत्मसमर्पण के समान माना जाएगा।


सीजफायर के तुरंत बाद ही पाकिस्तान के जनरल असीम मुनीर अमेरिका में डिनर करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद भी असीम मुनीर ने अमेरिका का दौरा किया है। पाकिस्तान पर अमेरिकी कृपा की एक ही वजह है कि पाकिस्तान ने अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 17 जून को बातचीत हुई थी। इसमें ट्रंप ने भारत-पाक संघर्ष की बात की। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान उन्हें नोबेल के लिए नॉमिनेट कर रहा है। ट्रंप चाहते थे कि भारत भी ऐसा करे। लेकिन पीएम मोदी भड़क गए। पीएम मोदी ने साफ किया था कि भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष में अमेरिका की कोई भागीदारी नहीं है। बताया गया कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच वह आखिरी बातचीत थी।

Share:

  • यूएई के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी अल जायोदी से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर चर्चा की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने

    Sat Aug 30 , 2025
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने यूएई के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी अल जायोदी से (With UAE Foreign Trade Minister Dr. Thani Al Zayoudi) द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर चर्चा की (Discussed Bilateral Trade and Investment) । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूएई के विदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved