img-fluid

भारत ने बांग्लादेश को दूसरे सेमीफाइनल में दी करारी मात, गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका से होगा सामना

September 20, 2026

डेस्क। एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया और साथ ही में टीम अब फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। इस सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है।

शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक बनाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर 49 गेंदों में 100 रन पूरे किए, जिसमें 3 चौके और 9 छक्के शामिल थे। वह अंत तक नाबाद रही। यह उनका व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पहला शतक है और इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनके अलावा भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 37 रन (19 गेंद) और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रन (33 गेंद) बनाए। वहीं कमलिन 3 रन, ऋचा घोष 2 रन और भारती फुलमाली नाबाद 9 रन ही बना सकीं। बांग्लादेश की तरफ से मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर को 1-1 विकेट मिला।


  • टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही टीम को पहला झटका लगा जब जुएरिया फिरदौस बिना खाता खोले गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। सलामी बल्लेबाज दिलीरा अख्तर, शर्मीन अख्तर (10 रन) सुल्ताना खातून (12 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट में स्कोर नहीं बना पाया। दिलीरा 23 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुई। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। बाकी के बल्लेबाज क्रीज पर टिक कर बैटिंग नहीं कर सके। भारत की तरफ से गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए।

    आपको बता दें कि पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में भारत और श्रीलंका का आमना-सामना होगा। ये मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा। जो भी टीम उस मैच को जीतेगी उसे गोल्ड मेडल मिलेगा वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना होगा। वहीं ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान की टीम का सामना बांग्लादेश से होगा।

    Share:

  • इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 27 सितंबर के ‘जस्टिस मार्च’ से पहले कार्रवाई

    Sun Sep 20 , 2026
    लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को रविवार को लाहौर स्थित उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 27 सितंबर को प्रस्तावित विरोध मार्च से कुछ दिन पहले हुई है। रॉयटर्स के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी के पंजाब यूनिट के प्रवक्ता ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved