बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

भारत विश्व के केन्द्र में, जिसके बिना दुनिया नहीं चल सकती, पाकिस्तान भी चाहता है मोदी जैसा नेतृत्व: शिवराज

उज्जैन (Ujjain)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो नींव रखी, उसे श्रद्धेय अटल जी व आडवाजी जी ने आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने भाजपा (BJP) को विशाल रूप देकर विश्व का सबसे बड़ा संगठन (world’s largest organization) बनाया। हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अपने काम की वजह से है। इसका एक उदाहरण रूस यूक्रेन युद्ध (russia ukraine war) है, जिसमें भारतीय बच्चों को सुरक्षित भारत लाया गया। आज भारत विश्व के केन्द्र में है, जिसके बिना दुनियाँ नही चल सकती। पाकिस्तानी भी मोदी जैसा नेतृत्व चाहते है।


यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार शाम को उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर मे युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा चौपाल के अंतर्गत नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री लगातार हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं, जिसे अन्य प्रदेश भी लागू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को जन-जन तक पहुंचाने का काम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि 2003 के पूर्व प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी। तब सड़क में गड्ढे, गड्ढे में सड़क दिखाई देती थी। बिजली एक बार जाती तो दोबारा मुश्किल से आ पाती थी। पानी को आमजन तक पहुंचाने के लिए ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था। कांग्रेस के उस समय के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहते थे कि नर्मदा का पानी शिप्रा में लाना असम्भव है। आज नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना के माध्यम से नर्मदा का पानी उज्जैन की शिप्रा नदी में प्रवाहित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

चौहान ने कहा कि सर्वे के अनुसार भारत में मध्यप्रदेश सबसे पिछडे राज्य में शामिल था और आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश के टॉप 10 में शामिल हो गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में फसलों का उत्पादन 100 लाख मेट्रिक टन भी नहीं होता था, पर आज अकेले गेहूं और रबी की फसल का उत्पादन लगभग 700 लाख मेट्रिक टन हो रहा है। पहले पंजाब नंबर वन पर था, आज पंजाब को पीछे छोड़कर मध्यप्रदेश पहले नम्बर पर आ गया।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ही आने वाली भारतीय जनता पार्टी है। आज युवा मोर्चा जैसा होगा, वैसा ही भविष्य की भाजपा होगी। आप देश और पार्टी का काम करें यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। युवा मोर्चा शासन के साथ मिलकर हितग्राहियों को लाभ दिलाने में सेतु बनें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए युवा नीति लागू की है जिसके तहत युवाओं को उनकी रुचि अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा व प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रशिक्षण निधि दी जाएगी, जिससे रोजगार के अवसर प्रदेश के युवाओं को प्राप्त होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार कर उन्हें लाभ दिलाने में महती भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक पारस चंद्र जैन, बहादुरसिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, जिला प्रभारी संगीता सोनी, जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, नगर महामंत्री विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः मुरैना एसपी को हटाया, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत

Fri Apr 7 , 2023
भोपाल (Bhopal)। राज्य सरकार (state government) द्वारा मुरैना के पुलिस अधीक्षक (भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी) आशुतोष बागरी (Morena SP Ashutosh Bagri) का तबादला (Transfer) करते हुए उन्हें भोपाल अटैच (Bhopal Attach) कर दिया है। पुलिस मुख्यालय में उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में गुरुवार शाम को आदेश जारी किया गया। […]