img-fluid

‘भारत टॉप 3 के दरवाजों को खटखटा रहा है’, मलेशिया में दहाड़े PM मोदी

February 07, 2026

कुआलालंपुर: भारत (India) और मलेशिया (Malaysia) के रिश्तों को नई ऊंचाई देने की तैयारी हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को दो दिन के दौरे पर मलेशिया रवाना हो चुके हैं. इस यात्रा से पहले पीएम मोदी ने साफ संकेत दिए कि भारत अब मलेशिया के साथ रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना चाहता है. रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और बीते कुछ वर्षों में इन रिश्तों में लगातार मजबूती आई है. उन्होंने कहा कि वह मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ विस्तृत बातचीत को लेकर उत्साहित हैं.

पीएम मोदी के मुताबिक, दोनों देश अपनी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे. इसमें रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को नई दिशा देने पर चर्चा होगी. साथ ही दोनों देश नए क्षेत्रों में सहयोग के रास्ते भी तलाशेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी का मलेशिया से रवाना होने का वीडियो सामने आया है. इसमें वह हमेशा की तरह एक सफेद कुर्ते में हैं और उनके दाहिने कंधे पर शॉल रखा है. रवाने होने के दौरान उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की.


  • प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर मलेशिया में भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह है. कुआलालंपुर में उनके स्वागत के लिए एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका नाम है ‘वेलकम मोदी जी’. इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यहां 750 से ज्यादा कलाकार एक साथ मंच पर उतरेंगे और सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देंगे. आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है. रिकॉर्ड के लिए आवेदन पहले ही किया जा चुका है और रिकॉर्ड्स टीम मौके पर मौजूद रहेगी.

    Live Update
    पीएम मोदी ने विकसित भारत का सपना एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि ‘भारत के लोग 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे’. उन्होंने कहा इस जर्नी में भारतीय प्रवासी अहम पार्टनर हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के लोगों से एक बड़ा वादा किया. उन्होंने कहा भारत का UPI जल्द मलेशिया में आएगा. पीएम मोदी ने भारत की बेहतरीन डिजिटल पेमेंट व्यवस्था को दुनिया के सामने रखा.

    पीएम मोदी ने मलेशिया के लोगों को भारत आने का न्योता दिया और इसके साथ ही अपने दोस्तों को साथ लाने के लिए भी कहा. उन्होंने भारत की सफलताएं गिनाते हुए कहा कि अब हम ‘टॉप 3 के दरवाजों को खटखटा रहे हैं’.

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में बताया कि मलेशिया के प्रधानमंत्री बहुत अच्छे सिंगर हैं और भारतीय म्यूजिक के बहुत बड़े फैन हैं. मलेशिया पीएम तमिल अभिनेता, फिल्म निर्माता एमजीआर के गाने सुनते हैं.

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में बताया कि कि कैसे प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रोटोकॉल की सीमाओं को तोड़कर एयरपोर्ट पर स्वयं प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें अपनी ही कार में साथ बिठाया. भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘उन्होंने अपनी कार ही नहीं, बल्कि अपनी सीट भी साझा की’. पीएम ने कहा कि ‘मैंने वादा किया था और मैं आ गया. ये 2026 में मेरा पहला विदेश दौरा है’.

    मलेशिया में पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू कर दिया है. उनका भाषण शुरू होने से पहले मलेशिया में मौजूद भारतीय प्रवासियों ने मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया.

    मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए भाषण की शुरुआत में उनके कुआलालम्पुर दौरे पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने पीएम मोदी को ‘भारत से आया दोस्त’ बताया. उन्होंने कहा आसियान में भारत और मलेशिया एक-दूसरे के लिए टॉप ट्रेडिंग पार्टनर्स हैं. अनवर ने ट्रेड के अलावा टूरिज्म, भारतीय प्रवासियों और त्योहारों के जरिए भारत-मलेशिया की करीबी रिश्तों का बखान किया. उन्होंने मलेशिया इंडिया डिजिटल पार्टनरशिप का भी जिक्र किया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुआलालंपुर पहुंचते ही मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर औपचारिक मुलाकात के साथ उन्हें पारंपरिक सांस्कृतिक अंदाज में गर्मजोशी भरा स्वागत भी मिला. यह स्वागत इस दौरे के महत्व को दिखाता है, जहां दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग पर बातचीत आगे बढ़ेगी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के दौरे पर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और अब आगे के कार्यक्रम शुरू होंगे. इस यात्रा के दौरान रक्षा, व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर अहम बातचीत होने की उम्मीद है.

     

    Share:

  • लाखों यादव BJP का झंडा लगा घूम रहे... अखिलेश यादव के चुनाव जीतने के दावे पर मंत्री ओपी राजभर

    Sat Feb 7 , 2026
    लखनऊ: उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं. सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई हैं. समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक अपनी रणनीति में बदलाव करती नजर आ रही है. इस बीच, उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को सुल्तानपुर पहुंचे. जिला पंचायत सभागार में उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved