img-fluid

वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में निर्णायक अध्याय लिख रहा है भारत – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

March 20, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में (In the Global Energy Landscape) भारत निर्णायक अध्याय लिख रहा है (India is writing Decisive Chapter) । यह अध्याय विद्युतीकरण की तरफ रुझान, स्वच्छ ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित है।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक द्वारा लिखित एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें भारत के ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे तेज बदलाव के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश का ऊर्जा परिवर्तन व्यावहारिक नीतिगत निर्णयों और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करने के द्वारा निर्देशित है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा क्षमता बढ़ाने, विद्युतीकरण को बढ़ावा देने और घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने के भारत के प्रयास इसे वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरने में मदद कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,”केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने बताया है कि भारत का ऊर्जा परिवर्तन व्यावहारिक नीति और आत्मनिर्भरता की दिशा में स्पष्ट प्रयास से प्रेरित है।” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,”विद्युतीकरण, स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने के साथ, भारत वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में एक निर्णायक अध्याय लिख रहा है।”

    इससे पहले, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लिखे गए आर्टिकल को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने पाठकों से आग्रह किया कि वे इस लेख को पढ़ें, ताकि उन्हें भारत की ऊर्जा नीतियों की सटीक जानकारी मिल सके, जो एक विकसित भारत का वादा करती हैं। पीएम मोदी ने कहा, “केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बात पर विचार रख रहे हैं कि भारत किस प्रकार एक मजबूत ऊर्जा इको-सिस्टम को शक्ति प्रदान कर रहा है और भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का निर्माण कर रहा है।” साथ ही कहा, “भारत की ऊर्जा नीतियों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पढ़ें, जो एक विकसित भारत का वादा करती हैं।”

    Share:

  • MP शिक्षक भर्ती वर्ग 2-3 में पदवृद्धि की मांग, 24 मार्च को होगा प्रदेश स्तरीय आंदोलन

    Fri Mar 20 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती (Madhya Pradesh Teacher Recruitment) वर्ग-2 एवं वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर 24 मार्च राजधानी भोपाल में अभ्यर्थियों का प्रदेश स्तरीय विशाल आंदोलन होने जा रहा है। दरअसल दोनों भर्तियों में नाममात्र के पद घोषित किए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी चयन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved