img-fluid

भारत ने पाक को दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद, बौखला गए पाकिस्तानी जनरल, वीडियो हुआ वायरल

May 09, 2026

नई दिल्‍ली । ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सालगिरह के मौके पर भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान (Pakistan) को एक बार कड़ी चेतावनी देते हुए पिछले साल भारत से मिले जख्मों की याद दिलाई थी। इस पर पाकिस्तान का रिएक्शन सुन कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। शुक्रवार को पाकिस्तानी जनरल (Pakistani General) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जहां वह बचकानी बातें करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल गुरुवार को जब भारतीय सेना के अधिकारी इस ऑपरेशन में सशस्त्र बलों की वीरता की गाथा सुना रहे थे, तब पाक सेना ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक अलग ही बात करने लगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना के प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा, “वे अंग्रेजी में क्यों बोल रहे हैं?” इसके बाद उन्होंने खुद ही कहा, “आप पूरी दुनिया को बताना चाहते हैं कि क्या हुआ था?”

उड़ रहा मजाक
पाकिस्तानी जनरल के इस बचकाने बयान पर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग उनके बयान का खूब मजाक बना रहे हैं। लोगों ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि दुनियाभर में अंग्रेजी बोलने वालों की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी भारत में ही रहती है। सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तानी जनरल को जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, “यह पिछले कई सालों में सुना गया सबसे मूर्खतापूर्ण बयान है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्यों समझ नहीं आया?” एक यूजर ने लिखा, “ये व्हाट्सएप के अंकल की तरह क्यों बात कर रहा है?”


  • पाकिस्तान ने बोले कई झूठ
    इस ब्रीफिंग में पाकिस्तान ने एक से बढ़कर एक बड़े झूठ बोले। पाक अधिकारियों ने दावा किया कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर बिना किसी उकसावे के किया गया था। यह दावा एक सफेद झूठ है क्योंकि भारत ने पाक के पाले हुए आतंकियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले के बाद ही यह ऑपरेशन शुरू किया था। पाकिस्तान ने यह भी झूठा दावा किया कि इस दौरान भारतीय जेट गिराए गए थे, हालांकि वे आज तक इसका कोई सबूत नहीं दे पाए हैं।

    भारत ने दिलाई जख्मों की याद
    इससे पहले भारतीय एयर मार्शल ए.के. भारती ने विस्तार से बताया कि बीते साल पाकिस्तान की हालत कितनी पतली हो गई थी। 7 मई को भारत ने सीमा पार 9 आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था जहां कम से कम 100 आतंकी मारे गए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना के उप प्रमुख (रणनीति) के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल घई ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अंत नहीं था, बल्कि यह सिर्फ एक शुरुआत थी।

    Share:

  • नए अवतार में दिखे सलमान खान, जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से इंटरनेट पर मचा तहलका

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)के ‘भाईजान’(Bhaijaan) सलमान खान (Salman Khan)एक बार फिर अपने नए लुक और फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन (fitness transformation)को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 60 की उम्र के करीब पहुंच चुके सलमान ने अपने लेटेस्ट लीन अवतार से फैंस को हैरान कर दिया है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved