img-fluid

भारत ने श्रीलंका को भेजा 15000 लीटर केरोसिन, जाफना शहर के 700 मछुआरों को मिली मदद

May 31, 2022


जाफना। विदेशी मुद्रा भंडार के खत्म होने की वजह से भोजन, ईंधन और दवा जैसी बुनियादी चीजों के आयात के लिए जूझ रहे श्रीलंका की भारत हर तरह से मदद कर रहा है। शुक्रवार को भारत ने जाफना शहर में 700 मछुआरों की मदद के लिए 15,000 लीटर केरोसिन श्रीलंका भेजा, जो शनिवार को वहां पहुंच गया।

जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने राकेश नटराज ट्वीट कर बताया कि भारत से भेजे गए 15,000 लीटर केरोसिन को श्रीलंका के मात्स्यिकी मंत्री डगलस देवानंद की मौजूदगी में डेल्फ्ट, नैनातिवू, इलवैतिवू और अनालितिवू के 700 मछुआरों को भारत की तरफ से मदद के तौर पर वितरित किया गया।


  • विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर देगा
    आयात जरूरतों के लिए विश्व बैंक ने श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की देगा। विश्व बैंक श्रीलंका के मौजूदा कर्जों को ही नए मद में आवंटित कर फौरी राहत देने की तैयारी में है। विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने पिछले सप्ताह श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पियरिस से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया था। पेयरिस ने बताया कि कांडा ने आश्वासन दिया है कि एशियाई विकास बैंक (ADB), एशियाई अवसरंचना निवेश बैंक (AIIB) एवं संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के साथ मिलकर श्रीलंका की मदद की जाएगी।

    Share:

  • अक्षय की सबसे बड़ी रिलीज बनी ‘Samrat Prithviraj’, यश राज के इस दांव के आगे सोनी पिक्चर्स फेल

    Tue May 31 , 2022
    मुंबई। अपने करियर की सेकंड इनिंग्स के सबसे नाजुक मोड़ से गुजर रहे अभिनेता अक्षय कुमार की इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के बॉक्स ऑफिस नतीजों को लेकर हिंदी सिने जगत में दिन रात चर्चाएं जारी हैं। फिल्म के ट्रेलर पर ट्रेलर रिलीज हो रहे हैं। गानों की झलकियां लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved