img-fluid

नेपाल को 10 लाख कोरोना वैक्सीन देगा भारत, आज पहुंचेगी पहली खेप

January 21, 2021

काठमांडू। भारत की ओर से नेपाल में 10 लाख कोविड-19 वैक्सीन वितरित की जाएंगी, जिसकी पहली खेप गुरुवार को काठमांडू पहुंच जाएंगी। नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री हृदेश त्रिपाठी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, त्रिपाठी ने कहा कि भारत सरकार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविड वैक्सीन नेपाल को सौंपेगी। त्रिपाठी ने कहा, “भारत गुरुवार को टीकों (वैक्सीन) की पहली खेप भेजेगा।

टीकों की पहली खेप फ्रंटलाइन वर्करों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी जाएगी, जिनकी संख्या देश में लगभग 10 लाख है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की थी कि नेपाल उन देशों की सूची में शामिल है, जिन देशों को वह टीके आपूर्ति करना शुरू करेंगे। त्रिपाठी ने कहा, “यह नेपाल और भारत के बीच के उत्कृष्ट संबंधों का परिणाम है। हम इस समर्थन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और दवा की दिग्गज कंपनी एस्ट्राजेनेका की ओर से विकसित की गई कोविशील्ड का उत्पादन कर रही है। पिछले हफ्ते नेपाल के ड्रग नियामक ने कोविशील्ड को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी थी। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने उन लोगों की प्राथमिकता सूची तैयार की है, जिन्हें कोरोनावायरस वैक्सीन दी जाएगी। केंद्र और राज्य संचालित व निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में काम करने वाले सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, जिन्हें संक्रमण से अधिक खतरा है, उन्हें पहली प्राथमिकता में रखा गया है।

Share:

  • एसिडिटी की समस्‍या से छूटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

    Thu Jan 21 , 2021
    एसिडिटी यानी पेट में जलन एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को कभी न कभी होती ही है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे- मसालेदार भोजन करना। ऐसे लोगों को एसिडिटी की समस्या होने की संभावना अधिक रहती है, जो अधिक मात्रा में मसालेदार खाना खाते हैं। इसके अलावा सही समय पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved