नई दिल्ली । एयर मार्शल विवेक राम चौधरी (Air Marshal Vivek Ram Choudhary) को वायुसेना (Air Force) का अगला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ बनाया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तब दी गई है, जब भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में रात के समय हवाई गश्त कर रही है।
वायुसेना मुख्यालय में एयर मार्शल चौधरी को अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल चौधरी अभी तक दिल्ली में पश्चिमी कमान संभाल रहे थे। अब उनकी जगह एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक एयर मार्शल बल्लभ राधा कृष्ण को नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल आरजे डकवर्थ को प्रयागराज में मध्य वायु कमान का प्रभार संभालने भेजा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved