img-fluid

भारतीय अंतरिक्षयात्री Mission Gaganyaan पर पूरा फूड मेन्यू लेकर जाएंगे

February 10, 2021

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ( ISRO ) के बहुप्रतिक्षित मिशन गगनयान ( Mission Gaganyaan ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अंतरिक्ष की यात्रा पर अगले साल निकलने वाली गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों की टीम अपने साथ खाने के लिए क्या लेकर जाएगी।

खबरों के मुताबिक अगले साल अंतरिक्ष की यात्रा के लिए निकलने वाली स्पेसफ्लाइट गगनयान (Gaganyaan) में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों (Astronauts) की टीम रवाना होगी, तब वह अपने साथ खास इंडियन फूड लेकर जाएंगे।
दरअसल, यह खाना दो सालों के प्रयोग के बाद मिलिट्री लैब में बनाया गया है। खाने में इस्तेमाल होने वाले अवयवों को लेकर दो साल तक प्रयोग करने के बाद कुछ खास डिसेज को अंतरिक्ष में ले जाने की अनुमति दी गई है।

हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेटरी (DFRL) के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाए गए खाने में पोषक पदार्थों का खास ध्यान रखा गया है। जीरो ग्रेविटी के लिए लो फ्रेग्मेंटेशन का भी ध्यान रखा गया है. यात्री अंतरिक्ष में तीन बार खाना खाएंगे! हर डायट में तकरीबन 2,500 कैलोरी ऊर्जा होगी। एक दूसरे वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाना स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO) के साथ मिलकर बनाया है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अपने स्वादानुसार खाना अंतरिक्ष में ले जाते हैं। रूसी अंतरिक्ष यात्री अपने स्वादानुसार खाना ले जाते हैं. लिहाजा भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की पसंद के अनुसार घर के खाने जैसा मेन्यू तैयार किया गया है।

रूस में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाने के मेन्यू में कई विकल्प मौजूद होंगे। अंतरिक्ष की यह यात्रा सात दिन लंबी होगी. चिकन बिरयानी, चिकन कोरमा, शाही पनीर, दाल-चावल, आलू पराठा, विशेष रूप से तैयार की हुई चपाती, दाल मखनी, खिचड़ी और सॉस में बीन्स जैसी स्वादिष्ट डिसेज मौजूद रहेंगी।

Share:

  • Share Market खुला बढ़त के साथ, सेंसेक्स 147 अंक उछला, निफ्टी 15,100 के पार पहुंचा

    Wed Feb 10 , 2021
    नई दिल्ली । शेयर बाजार (Share Market) में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी बाजार हरे निशान पर खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.39 अंक के उछाल के साथ 51,476.47 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.85 अंक की बढ़त के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved