img-fluid

साल 2023 में पिछड़े अंबानी-अडानी, भारतीय महिला कारोबारी सावित्री जिंदल की बढ़ी सबसे ज्यादा दौलत

December 20, 2023

नई दिल्‍ली (New Delhi) । भारत (India) के अरबपतियों की बात होती है तो सबसे पहले मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) का नाम आता है। हालांकि, साल 2023 में इन दोनों अरबपतियों के मुकाबले YTD यानी साल-दर-दिन आधार पर एक महिला कारोबारी (business woman) की दौलत सबसे ज्यादा बढ़ी है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों से मिली है।

कौन है महिला कारोबारी
इस महिला कारोबारी का नाम- सावित्री जिंदल है। ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। इसके साथ ही अब देश की पांचवीं सबसे अमीर अरबपति भी हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक YTD आधार पर सावित्री जिंदल की दौलत 9.58 बिलियन डॉलर बढ़ी है, जो भारतीय अरबपतियों में सबसे ज्यादा है। वर्तमान में सावित्री जिंदल की दौलत 25.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया की 62वीं सबसे रईस अरबपति हैं।


सावित्री जिंदल के बाद कौन
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल के शिव नादर दूसरे ऐसे भारतीय अरबपति हैं जिनकी दौलत YTD आधार पर सबसे ज्यादा बढ़ी है। नादर की दौलत में 8.12 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वह दुनिया के 44वें सबसे रईस अरबपति हैं और नेटवर्थ 32.6 बिलियन डॉलर है। इसके बाद डीएलएफ के केपी सिंह, कुमार बिड़ला और शापूर मिस्त्री इस सूची में शामिल हैं।

अंबानी और अडानी बहुत पीछे
दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर टिके रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 5.16 बिलियन डॉलर बढ़ी है। फिलहाल मुकेश अंबानी की दौलत 92.3 बिलियन डॉलर है और वह भारत के सबसे रईस अरबपति हैं। गौतम अडानी की बात करें तो साल-दर-दिन आधार पर 35.4 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। अडानी की दौलत 85.1 बिलियन डॉलर है।

बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जनवरी में आई थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी की दौलत में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली और वह ना सिर्फ टॉप के अरबपतियों की सूची से बाहर हुए बल्कि दौलत भी 50 बिलियन डॉलर के नीचे आ गई। हालांकि, अब एक बार फिर रिकवरी के ट्रैक पर लौट रहे हैं।

Share:

  • पार्टी जो भूमिका तय करेगी मैं उसे निभाऊंगा, नड्डा से मुलाकात के बाद खुद शिवराज सिंह ने दिए संकेत

    Wed Dec 20 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda)से मुलाकात (appointment)की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा उनके लिए तय की गई किसी भी जिम्मेदारी (Responsibility)को लेने के लिए तैयार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved