
नई दिल्ली। मेरठ के एक 25 वर्षीय बिजनेस मैन हर्षित बंसल में, जिन्होंने 12, 638-हीरे (diamonds ) की एक अंगूठी बनाते हुए विश्व रिकॉर्ड (World Record) अपने नाम कर लिया है। इससे पहले एक भारतीय ने 7 हजार 801 हीरे से बनी अंगूठी का निर्माण किया था जो गिनीज World Record में दर्ज था। हर्षित बंसल ने रेनानी ज्वेल्स के बैनर तले एक फूल की तरह दिखने वाली अंगूठी का निर्माण किया। जिसमें 12 हजार 638 हीरे लगे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम गिनीज World Record में दर्ज करा लिया है। खास बात यह है कि इस अंगूठी को पहना भी जा सकता है। हर्षित बंसल का कहना है कि उनकी बनाई यह अंगूठी पहनने योग्य और आरामदायक है। वहीं इसे द मैरीगोल्ड – द रिंग ऑफ प्रॉस्पेरिटी नाम दिया गया है। जिसका कुल वजन 165 ग्राम (5.8 औंस) से थोड़ा अधिक होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved