
क्रेफ़ेल्ड। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने यूरोप दौरे के अपने दूसरे मुकाबले में जर्मनी (Germany) के साथ 1-1 से ड्रा खेला। भारत के जरमनप्रीत सिंह और जर्मनी के लिए मार्टिन हैनर ने गोल किया।
दौरे के अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में 6-1 की जीत दर्ज करने के बाद,दूसरे मैच में भी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की।
इसके बाद जर्मनी की टीम ने पलटवार किया और हाफ टाइम से एक मिनट पहले अनुभवी मार्टिन हैनर ने पेनल्टी को गोल में बदलकर जर्मनी को 1-1 से बराबरी दिला दी और यही स्कोर अंत मे निर्णायक साबित हुआ।
मैच के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा,”यह मैच हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव था। यह एक कठिन मैच था और टीम ने कड़ी मेहनत की। दोनों टीमों ने मौके बनाए और मुझे विश्वास है कि हम इस मैच से बहुत कुछ सीखेंगे।”
भारतीय टीम यूरोप दौरे पर अपना अगला मैच ग्रेट ब्रिटेन से शनिवार 6 मार्च को खेलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved