img-fluid

भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं और व्यावसायिक हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

December 04, 2025


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) देश की समुद्री सीमाओं और व्यावसायिक हितों की रक्षा के लिए (To protect the country’s Maritime Borders and Commercial Interests) दृढ़ संकल्पित है (Is Determined) । प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस पर सभी भारतीय नौसेनाकर्मियों को बधाई दी ।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को नौसेना दिवस की बधाई । हमारी नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का दूसरा नाम है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं। हाल के वर्षों में, हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।” उन्होंने देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने में नौसेना की बढ़ती आत्मनिर्भरता, पक्के इरादे और बहादुरी की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस साल की दीपावली की यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे, जो उन्होंने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई थी। भारतीय नौसेना को उनके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।


एक वीडियो संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने देश की समुद्री सीमाओं और आर्थिक जीवनरेखाओं को सुरक्षित करने में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “समुद्र में, हमारी नौसेना देश की समुद्री सीमाओं और व्यावसायिक हितों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, चाहे वे ऑफशोर पेट्रोल वेसल हों, पनडुब्बियां हों या विमानवाहक पोत। आज, भारतीय नौसेना की ताकत तेजी से बढ़ रही है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत की परंपरा हमेशा से वैश्विक भलाई के लिए ताकत का इस्तेमाल करने की रही है, भारत की परंपरा शक्ति और ताकत की रही है। हमारा ज्ञान, हमारी ताकत और हमारी शक्ति मानवता की सेवा और मानवता की सुरक्षा के लिए है। आज, जब देश की आर्थिक व्यवस्था आपस में जुड़ी हुई दुनिया और प्रगतिशील समुद्री सीमाओं पर निर्भर है, तो भारत की नौसेना वैश्विक स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में उसके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह तारीख 1971 के युद्ध में नौसेना की सफलता की याद दिलाती है, जब ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत, भारतीय सेना ने पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था, जिससे पाकिस्तान को करारा झटका लगा था।

Share:

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरा एक नया अध्याय लिखेगा - पूर्व राजदूत दीपक वोहरा

    Thu Dec 4 , 2025
    नई दिल्ली । पूर्व राजदूत दीपक वोहरा (Former Ambassador Deepak Vohra) ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा (Russian President Vladimir Putin’s visit to India) एक नया अध्याय लिखेगा (Will write New Chapter) । यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया उथल-पुथल और बहुत अस्थिर है। पूर्व राजदूत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved