img-fluid

कोलंबो में आमने-सामने आए भारतीय नौसेना का INS सुकन्या और पाकिस्तानी PNS सैफ

November 21, 2025

कोलंबो। अगर भारत और पाकिस्तान के युद्धपोत (Pakistan – Warship) इस वक्त किसी बंदरगाह पर आमने-सामने आ जाएं तो क्या होगा? सोच में पड़ गए ना, लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है कोलंबो में। भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोल जहाज INS सुकन्या ऑपरेशनल टर्नअराउंड (OTR) के लिए कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा तो उसी दिन पाकिस्तानी नौसेना का फ्रिगेट PNS सैफ भी ईंधन भरवाने के लिए वहां आ धमका। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बावजूद एक ही बंदरगाह पर दोनों युद्धपोतों का एक साथ रुकना चर्चा का विषय बन गया।

श्रीलंकाई नौसेना के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, INS सुकन्या मंगलवार को कोलंबो पहुंचा था। श्रीलंकाई नौसेना ने पारंपरिक तरीके से इसका जोरदार स्वागत किया। जहाज की कमान कमांडर संतोष कुमार वर्मा के हाथ में है। यह 101 मीटर लंबा जहाज एंटी-एयरक्राफ्ट गन से लैस है और इसमें हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व टेकऑफ की सुविधा भी मौजूद है। इस दौरे के दौरान भारतीय चालक दल के सदस्य श्रीलंकाई नौसेना के साथ मैत्री कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और श्रीलंका के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर भी करेंगे। यात्रा पूरी होने पर INS सुकन्या शुक्रवार को कोलंबो से वापस रवाना हो जाएगा।



दूसरी तरफ, पाकिस्तानी नौसेना का PNS सैफ उसी दिन ईंधन लेने पहुंचा और अगले ही दिन यानी बुधवार को रवाना हो गया। श्रीलंकाई नौसेना ने परंपरा के अनुसार इसे विदाई दी। बता दें कि PNS सैफ एक 123 मीटर लंबा आधुनिक फ्रिगेट है जिसकी कमान कैप्टन असफंद फरहान खान संभाल रहे हैं। दोनों दुश्मन देशों के युद्धपोतों का एक ही बंदरगाह पर एक साथ दिखना वाकई दुर्लभ और रोचक नजारा था।

वहीं, अगर नौसेना की ताकत की बात करें तो ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में 145 देशों की सूची में पाकिस्तानी नौसेना 33वें स्थान पर है, जबकि भारतीय नौसेना दुनिया में 7वें नंबर पर है। भारत के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर ( INS विक्रमादित्य और स्वदेशी INS विक्रांत) हैं, वहीं पाकिस्तान के बेड़े में एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। डिस्ट्रॉयर जहाजों की संख्या में भी भारत बहुत आगे है। हमारे पास 12 डिस्ट्रॉयर हैं, जबकि पाकिस्तान के पास मात्र 3 हैं।

Share:

  • टॉप 10 एक्टर-एक्ट्रेस की लिस्ट में साउथ का दबदबा... शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ ये सुपरस्टार बना नंबर-1

    Fri Nov 21 , 2025
    मुम्बई। फैंस (Fans) हमेशा ही ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार टॉप 10 (Favorite Star Top 10) की लिस्ट में किस नंबर पर हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media.) ने टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स (Top 10 Most Popular Actors) और मोस्ट पॉपुलर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved