
इंदौर। एबी रोड पर सी-21 मॉल के सामने देर रात एक कार में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार पुष्प नगर में रहने वाले इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अधिकारी निशांत पिता दिनेश कल्याणी कल रात 1.30 बजे भोपाल से घर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी कार में आग लग गई। अधिकारी ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जल गई। बताया जा रहा है कि कार में स्पार्किंग के चलते आग लगी।
सदर बाजार में रात 1 बजे आबकारी विभाग के कार्यालय में आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। रात को ही जनता कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक बाइक में किसी ने आग लगा दी। उधर दमकल सूत्रों के अनुसार मालवा मिल जीन में कल रूई के गोडाउन में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved