img-fluid

टैरिफ कटौती की घोषणा के बाद निवेशकों का सकारात्मक रूख .. शेयर बाजार में दिखी तेजी

February 03, 2026

नई दिल्ली। सोमवार रात को डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रूथ” पर जानकारी देते हुए घोषणा की कि भारत (India) पर लगाए गए टैरिफ (Tariff Reduction) को घटाकर 18 प्रतिशत किया जा रहा है। साथ ही, 25 प्रतिशत के रेसीप्रोकल टैरिफ को हटाने का भी फैसला लिया गया है। इस अहम घोषणा का घरेलू शेयर बाजार (Stock Market ) पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि लंबे समय से इस डील के फाइनल होने का इंतजार किया जा रहा था। टैरिफ कटौती की घोषणा से पहले बढ़ती देरी के कारण शेयर बाजार के सेंटीमेंट्स में गिरावट आई थी।

FII का रुख हो सकता है सकारात्मक
पिछले साल विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार से 18 बिलियन डॉलर की बिकवाली की थी, और इस साल जनवरी में भी इनकी ओर से बिकवाली जारी रही थी। हालांकि, अब टैरिफ कटौती के फैसले के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि FII का रुख फिर से सकारात्मक हो सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो एक बार फिर से घरेलू शेयर बाजार में FII की खरीदारी देखने को मिल सकती है, जो बाजार को और मजबूत बना सकती है।


  • सोमवार को शेयर बाजार में दिखी तेजी
    सोमवार को शेयर बाजार में एक उत्साहजनक रुझान देखा गया। तेल, गैस, बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में मजबूती आई, जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स में 943 अंक की बढ़त आई। सेंसेक्स 81,666.46 अंक पर बंद हुआ, जो 1.17 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, एनएसई निफ्टी में भी 263 अंक की तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,009.31 अंक चढ़कर 81,732.25 अंक के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा था।

     

    Share:

  • केन्द्र ने इंदौर के भागीरथपुरा जलकांड पर अब लिया संज्ञान...

    Tue Feb 3 , 2026
     अब तक मिले 14,181 रिसाव… चार जल परियोजनाओं को मिली मंजूरी नई दिल्ली। केंद्र सरकार (central government) ने सोमवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) को बताया कि उसने इंदौर (Indore) के भागीरथपुरा (Bhagirathpura)  में जल प्रदूषण की घटना का संज्ञान लिया है और अमृत तथा अमृत 2.0 जैसी वित्तीय एवं तकनीकी सहायता योजनाओं के माध्यम से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved