img-fluid

भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

November 14, 2025


लखनऊ । भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Indian Team’s star all-rounder Deepti Sharma) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की (Met Chief Minister Yogi Adityanath) ।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्वकप में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी गई। बैठक में टीम के जज्बे, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा गया कि खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान
    सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से लखनऊ में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।” भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के पद पर तैनात हैं।

    कैबिनेट बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह जीत न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का भी स्रोत है। महिला वनडे विश्व कप 2025 में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते दीप्ति शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया। दीप्ति 9 मुकाबलों में 22 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज रहीं। इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन, जबकि साउथ अफ्रीका के विरुद्ध फाइनल मैच में 58 रन की पारी भी खेली थी। दीप्ति शर्मा ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में 58 रन बनाने के बाद 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। भारत ने यह मुकाबला 52 रन से अपने नाम किया था।

    इसी के साथ प्रदेश कैबिनेट ने दिल्ली में हाल ही में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की है। बैठक में कहा गया कि यह घटना देश की शांति और सुरक्षा पर हमला है। मुख्यमंत्री और कैबिनेट ने हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

    Share:

  • PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, महागठबंधन पिछले प्रदर्शन से भी पिछड़ गया

    Fri Nov 14 , 2025
    नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के नतीजे के अब तक के रुझानों में एनडीए ने “160 पार” का आंकड़ा हासिल कर लिया है. 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 121 है, और एनडीए इससे कहीं ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. दूसरी तरफ, महागठबंधन अपने पिछले प्रदर्शन से भी पिछड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved