img-fluid

ईरान युद्ध के बीच 52 हजार भारतीय स्वदेश लौटे, विदेश मंत्रालय ने जारी की सुरक्षा सलाह

March 08, 2026

नई दिल्ली। भारत (India) ने शनिवार को बताया कि वह पश्चिम एशिया (West Asia) की उभरती स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और विदेश में भारतीय नागरिकों (Indian citizens) की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा कि पूरे क्षेत्र में हवाई क्षेत्र के आंशिक रूप से खुलने के बाद 52,000 से अधिक भारतीय स्वदेश लौट आए हैं।

मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देश और भारतीय मिशनों द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय सरकारों के साथ काम कर रही है।

सुरक्षा स्थिति

पश्चिम एशिया में स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। अमेरिका और इजराइल ने ईरानी ठिकानों पर बमबारी जारी रखी है, जबकि ईरान ने पूरे क्षेत्र में अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर हमलों के जरिए जवाबी कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र में भारतीय मिशनों ने विस्तृत सलाह जारी की है और २४ घंटे चालू रहने वाली हेल्पलाइन स्थापित की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में सहायता उपलब्ध हो सके।


  • उड़ानें रद्द

    सुरक्षा संकट के कारण हवाई परिचालन प्रभावित हुआ और दिल्ली व मुंबई हवाई अड्डों पर शनिवार को कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। मुंबई हवाई अड्डे से 35 प्रस्थान और 36 आगमन उड़ानें रद्द हुईं, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे से 22 प्रस्थान और 17 आगमन उड़ानें रद्द की गईं।

    दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डीआईएएल ने कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय-सारणी में बदलाव हो सकता है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष के कारण कुछ हवाई क्षेत्र बंद हो गए हैं और कई एयरलाइन कंपनियां सीमित उड़ानों का संचालन कर रही हैं।

    Share:

  • बिहार में होने जा रहा है बड़ा बदलाव.... निशांत कुमार आज जदयू में होंगे शामिल

    Sun Mar 8 , 2026
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के राज्यसभा (Rajya Sabha) में जाने के फैसले के बाद बिहार (Bihar) में कई मोर्चों पर जल्द ही बड़ा बदलाव नजर आएगा। मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तय होना अभी बाकी है। इस बीच सम्राट चौधरी को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बागडोगरा बुलाया है। उधर, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved