img-fluid

भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

June 12, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारत की नारीशक्ति (India’s Women Power) राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है (Is cornerstone of Nation-Building) । हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पिछले 12 सालों में एनडीए सरकार ने महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है। इसका प्रभाव हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, आवास, खेल, विज्ञान और सुशासन तक, महिलाएं आज अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।” उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “एनडीए सरकार के प्रयास सम्मान, अवसर और सशक्तिकरण के सिद्धांतों पर आधारित हैं। इन पहलों ने ऐसा वातावरण तैयार किया है, जहां महिलाएं अपनी पूर्ण क्षमता का विकास कर सकें और राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी योगदान दे सकें।”

    पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मुझे विशेष रूप से यह देखकर खुशी होती है कि भारत की नारी शक्ति विज्ञान, अंतरिक्ष और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है। ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में उनकी बढ़ती भागीदारी नए अवसरों के द्वार खोल रही है और पूरे देश में विकास की दिशा को नई गति दे रही है। हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप्स) को सक्रिय रूप से समर्थन दे रही है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

    एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘संस्कृत सुभाषितम्’ शेयर करते हुए लिखा, “भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं। नारी त्रैलोक्यजननी, नारी त्रैलोक्यरूपिणी। नारी त्रिभुवनाधारा, नारी शक्तिस्वरूपिणी।” ‘संस्कृत सुभाषितम्’ में कहा गया है, “नारी तीनों लोकों की जननी है। नारी ही तीनों लोकों की अभिव्यक्ति है। वही पूरे संसार का आधार है और वही शक्ति का वास्तविक स्वरूप है।”

    Share:

  • कीमत और उपलब्धता के आधार पर भारत रूस से तेल खरीदता है - विदेश मंत्री एस. जयशंकर

    Fri Jun 12 , 2026
    हेलसिंकी । विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने कहा कि कीमत और उपलब्धता के आधार पर (Based on Price and Availability) भारत रूस से तेल खरीदता है (India purchases oil from Russia) । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved