
इंदौर। देश की प्रमुख निजी एयर लाइंस इंडिगो द्वारा लगातार इंदौर से अपनी उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। कंपनी ने आज भी इंदौर से दिल्ली के बीच आने और जाने वाली अपनी उड़ान को निरस्त कर दिया। इसके कारण इस फ्लाइट में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट (6ई-5042/5008) दोपहर 11.45 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 12.15 बजे वापस दिल्ली जाती है, लेकिन कंपनी ने आज इस फ्लाइट को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने एयरपोर्ट प्रबंधन को ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट निरस्त किए जाने की बात कही है, वहीं फ्लाइट में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प भी दिया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों की कमी के कारण कंपनी ने फ्लाइट को निरस्त किया है। कंपनी इससे पहले भी कई बार इंदौर से कई शहरों की उड़ानों को निरस्त कर चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved