
इंदौर। इंडिगो एयरलाइंस (indigo airlines) द्वारा उड़ानों का निरस्त किया जाना लगातार जारी है। आज भी एयरलाइंस (Airlines) ने इंदौर से दिल्ली (Indore to Delhi) की दो और चेन्नई की एक उड़ान को निरस्त कर दिया। इस तरह आने और जाने वाली कुल छह उड़ानों को निरस्त किया गया। इससे इन उड़ानों में बुकिंग (booking flights) करवा चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इंडिगो ने कल भी इंदौर से चेन्नई और दिल्ली (Indore to Chennai and Delhi) की एक-एक उड़ान को निरस्त किया था। आज कंपनी ने सुबह की एक और दिल्ली उड़ान को भी निरस्त किया। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने सुबह 6.45 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 7.20 बजे वापस दिल्ली जाने वाली, सुबह 7.30 बजे चेन्नई से इंदौर आकर 8 बजे वापस चेन्नई जाने वाली और दोपहर 3.10 बजे दिल्ली से आकर 3.45 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ानों को निरस्त किया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों की कमी के चलते कंपनी द्वारा उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। दिल्ली के यात्रियों को तो दूसरी उड़ानों में शिफ्ट किया गया, वहीं चेन्नई की कोई दूसरी सीधी उड़ान न होने के चलते यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved