img-fluid

बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

September 20, 2026

लखनऊ. बैंकॉक (Bangkok) से दिल्ली जा रही इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ (Lucknow) एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) कराई।

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना हुई थी और इसे रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में एक यात्री की हालत बिगड़ते देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को सूचित किया। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।


  • अनुमति मिलते ही विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। अचानक हुई इस लैंडिंग से विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    विमान के उतरते ही एयरपोर्ट पर पहले से तैनात मेडिकल टीम ने एंबुलेंस के जरिए यात्री को तत्काल गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और सभी यात्री अंदर ही बैठे रहे। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रात 12:05 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

    Share:

  • चंडीगढ़ में 'आईफोन लंगर' पर रोक, पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    Sun Sep 20 , 2026
    चंडीगढ़। चंडीगढ़ में प्रस्तावित ‘आईफोन लंगर’ (iPhone Anchor) को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 22 सितंबर को आईफोन बांटने (Distributing iPhones) के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजन से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और भगदड़ की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved