
रायपुर। भारत मे किफायती फ्लाइट में से एक है इंडिगो (Indigo), परंतु आज कल इस एर्लाइन की अव्यवस्थाओं की शिकायत लगातार आ रही हैं। सबसे प्रमुख शिकायतों मे से एक है समय से उढ़ने और निर्धारित स्थान पर उतरने में विलंभ। इसकी वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है। ऐसी ही एक घटना रविवार को रायपुर से दिल्ली (Raipur to Delhi) जा रहे यात्रियों को करनी पड़ी है। रायपुर से दिल्ली (Raipur To Delhi Flight) के लिए इंडिगो की फ्लाइट संख्या 20.45 बजे यानि शाम के 8:45 पर थी। लेकिन यह विमान ने आधे घंटे देरी से उड़ान भरी है।
इस फ्लाइट में सवार वीएचपी नेता विनोद बंसल (Vinod Bansal, VHP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भी यात्री फ्लाइट के अंदर ही 45 मिनट तक कैद रहे हैं। इस दौरान फ्लाइट के ओमिक्रोन के खौफ के बीच फ्लाइट के अंदर का मंजर काफी डराने वाला था। विनोद बंसल ने अंदर का वीडियो शेयर किया है। साथ ही एक यात्री बीमार हो गया। उसके इलाज के लिए अंदर में लोग डॉक्टर ढूंढ रहे थे। वीएचपी नेता ने इंडिगो पर सवाल उठाते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ऑथरिटी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इसकी शिकायत की है।
उन्होंने कहा कि रायपुर से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट 11 बजे रात को दिल्ली पहुंच गई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद भी यात्री फ्लाइट के अंदर ही 45 मिनट तक कैद रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved