img-fluid

इंडिगो ने आज निरस्त की हैदराबाद उड़ान

May 22, 2022

इंदौर। इंडिगो एयर लाइंस ने आज फिर अपनी एक उड़ान को निरस्त कर दिया। आज सुबह हैदराबाद से इंदौर आने वाली उड़ान को निरस्त किया गया। कंपनी इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों से लगभग रोज एक से दो उड़ानों को निरस्त कर रही है। इसके कारण उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान (6ई-7271) सुबह 8.05 बजे हैदराबाद से इंदौर आती है, लेकिन आज कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया।


इसके कारण इस फ्लाइट से हैदराबाद से इंदौर आने के लिए बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान हुए। कंपनी अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को ऑपरेशनल कारणों से उड़ान को निरस्त करने की बात कही। सुबह हैदराबाद से इंदौर के लिए कोई दूसरी उड़ान ना होने के कारण यात्री ज्यादा परेशान हुए। इसके बाद दोपहर 3.40 बजे इंडिगो की ही एक अन्य उड़ान हैदराबाद से इंदौर आती है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने कई यात्रियों को इस फ्लाइट में एडजस्ट किया।

Share:

  • स्कूली रिक्शा का किराया, 300 रुपए तक बढ़ेगा

    Sun May 22 , 2022
    महंगा हुआ रिक्शा का सफर…परिवहन विभाग ने रिक्शा का किराया बढ़ाया, स्कूल और कोचिंग जाने वाले बच्चों का किराया महंगा इन्दौर। शहर में आम लोगों की जेब पर एक और बोझ बढ़ गया है। शहर में चलने वाली सवारी रिक्शा का किराया परिवहन विभाग ने बढ़ा दिया है। इसके बाद रिक्शा चालकों ने स्कूल और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved