इंदौर। आज की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 263 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 3253 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 3071 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 2931 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 62152 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 59 है। आज दिनांक तक कुल 942 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 1629 हो गई है।

आज 211 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 59581 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved