img-fluid

इंदौर: अवैध मादक की तस्करी करने वाले एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

April 05, 2026

इंदौर। इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 24.1 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख 40 हजाए रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक ह्युंडई वरना कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रही थी।


  • इस दौरान टीम को मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी क्षेत्र के एक सुनसान मैदान में खड़ी सफेद रंग की कार में एक महिला और तीन पुरुष संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा और काजल उपाध्याय के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान के खिलाफ रतलाम में पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है, जबकि महिला आरोपी इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है, फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

    Share:

  • वोटर आईडी चेक करेगी BSF, नियंत्रण में होगा सीसीटीवी; चुनावी ड्यूटी से हटेंगे ये अफसर

    Sun Apr 5 , 2026
    नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल ‘बीएसएफ’ के जवान, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करेंगे। इतना ही नहीं, मतदान केंद्र पर जो सीसीटीवी कैमरा लगा होगा, उसका पूरा नियंत्रण भी बीएसएफ के पास रहेगा। सीसीटीवी की निगरानी के लिए बाकायदा अलग से जवान तैनात किए जाएंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved