img-fluid

इंदौर : झांकी मार्ग खजूरी बाजार में लग रहे बिजली के 6 नए खंभे

August 29, 2025

  • ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कर पेटियों के ढक्कन लगेंगे
  • अनंत चतुर्थी चल समारोह में जगमग रोशनी की तैयारियां

इंदौर। गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi) के समापन अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) पर परंपरागत चल समारोह (Moving ceremony) निकाला जाता है, इसलिए झांकी मार्ग (Jhaanki Marg) पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। खजूरी बाजार, सीतलामाता बाजार, मल्हारगंज, मालगंज क्षेत्र में बिजली के 6 पुराने खंभे (electricity poles) हटाकर नए लगाने का काम शुरू हो गया।



  • शहर अधीक्षण यंत्री डीके घाटे ने बताया कि खजूरी बाजार सहित झांकी मार्ग में बिजली के तारों पर पर्याप्त दूरी बनी रहे, आपस में टकराने से फाल्ट न हो इसके लिए सपोर्ट लगाए जा रहे हैं। 6 नए खंभे लगाने का काम शुरू हो गया है। फीडर एवं ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस जारी है। ट्रांसफार्मर के नीचे खुली पेटियों के ढक्कन लगाने के साथ ही आवश्यक स्थान पर बैरिकेडिंग भी की जाएगी। कार्यपालन यंत्री सुनीलसिंह और शैलेंद्र भदौरिया ने बताया कि बजाजखाना चौक पर अनंत चतुर्दशी पर अस्थायी बिजली कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। करीब 150 बिजली कर्मचारी भी यहां रातभर बिजली व्यवस्था को व्यवस्थित करने में तैनात रहेंगे।

    Share:

  • दरभंगा में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा

    Fri Aug 29 , 2025
    डेस्क: बिहार (Bihar) के दरभंगा (Darbhanga) में पीएम मोदी (PM Modi) पर अभद्र टिप्पणी (Hate Comments) करने वाले रफीक (Rafiq) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कथित तौर पर पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved