
इंदौर। बेटे के कर्मों की सजा पिता को मिली है। लडक़ी भगाकर ले जाने वाले युवक के पिता का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया। पुलिस अपहृत और अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।
मानपुर पुलिस ने बताया कि अम्बाराम उर्फ अम्बू भाभार निवासी हासलपुर को दो मोटरसाइकिलों पर आए चार लोग जबरदस्ती अपने साथ अगवा कर ले गए। अभी तक अम्बू का पता नहीं चला है, लेकिन अम्बू की पत्नी रुक्मणि का कहना है कि अपहरणकर्ताओं को वह पहचानती तो नहीं, लेकिन उसे शंका है कि उन लोगों ने पति का अपहरण किया होगा, जिनके परिवार की बेटी को बेटा भावसिंह भगाकर ले गया था। पुलिस अय्यू की तलाश में लगी हुई है। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द यह है कि अम्बू फिलहाल किस अवस्था में होगा। वह जीवित भी है या नहीं। पुलिस अपहरणकर्ताओं के मोबाइल की पल-पल की लोकेशन ले रही है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved