img-fluid

इंदौर: दो टन वजनी और 51 फीट ऊंचा धनुष आज शाम गांधी हॉल में होगा स्थापित

October 10, 2025

11 हजार राम नामी पुस्तकों का भी धनुष में किया समावेश, विजयवर्गीय रहेंगे मौजूद

इंदौर। पितृ पर्वत (ancestral mountain) पर जहां सबसे विशाल हनुमानजी की मूर्ति (Hanumanji’s idol) स्थापित की गई है, तो अब गांधी हॉल (Gandhi Hall) में सबसे ऊंचे दो टन (two-tonne ) वजनी और 51 फीट के धनुष (bow) की स्थापना आज होगी और नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसका शुभारंभ करेंगे। इस धनुष में विशेष पीवीसी शीट भी लगाई जा रही है, जिसमें 11 हजार राम नामी पुस्तकों का समावेश किया गया है।


अयोध्या महोत्सव के तहत ये आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट के को-आर्डिनेटर कार्तिक जोशी ने बताया कि आज शाम साढ़े 6 बजे इस विशाल धनुष का लोकार्पण विजयवर्गीय करेंगे। इस अवसर पर महाआरती, भजन संध्या और भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। तीन दिन का यह महोत्सव गांधी हॉल में आयोजित किया गया है, जिसमें श्रीराम धनुष का उद्घाटन भी होगा। 51 फीट ऊंचे इस धनुष का निर्माण मेटल से किया गया है और रामायण के सातों कांडों की भव्य झांकी और मंचन के साथ संगीत, नृत्य का भी संगम नजर आएगा। श्रीराम महाआरती भक्ति संध्या, दीपों की रोशनी और श्रीराम की गूंज के साथ भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इंदौर का नाम रोशन करने वाले समाजसेवी, खिलाड़ी और कलाकारों का सम्मान भी इस अयोध्या महोत्सव में होगा। अयोध्या महोत्सव फाउंडेशन के जोशी के मुताबिक शुभारंभ के बाद अभी गांधी हॉल में रहेगा और उसके बाद इसे पितृ पर्वत पर स्थायी रूप से स्थापित कर दिया जाएगा। अलग-अलग हिस्सों में इस विशाल धनुष को कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है और उसके बाद बड़ी गाड़ी में क्रेन की सहायता से इसे निकालकर पितृ पर्वत पर ट्रांसफर किया जाएगा। तीन दिनी इस अयोध्या महोत्सव में धनुष उद्घाटन के अलावा कई अन्य भक्ति, संस्कृति, एकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। शॉपिंग के साथ-साथ फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं। दीपावली के अवसर पर यह आयोजन किया गया है, जिसमें अयोध्या बाजार भी सजाया है। इस धनुष का वजन लगभग डेढ़ टन है और इसमें आधे टन वजन की पुस्तकों को रखा जाएगा। 11 हजार राम नामी पुस्तकें तैयार हैं और हर पुस्तक में 1008 बार राम नाम लिखा गया है। हर राम भक्त ने ये राम नाम लिखकर ये पुस्तकें सौंपी हैं। इस विशाल धनुष को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का भी दावा किया जा रहा है और उनकी टीम को भी आमंत्रित किया गया है।

Share:

  • पहले 'बहुत क्लोज थे सलमान खान-ऐश्वर्या राय' : म्यूजिक कंपोजर ने खोले बड़े राज

    Fri Oct 10 , 2025
    मुंबई। म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ कई फिल्मों के लिए काम किया है. हाल ही में उन्होंने डायरेक्टर के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते को लेकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved