img-fluid

इंदौर: पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने 5वीं मंजिल से कुढ़कर की आत्महत्या

March 05, 2026

इंदौर। इंदौर के चंदन नगर इलाके की दिग्विजय मल्टी में रहने वाले बीमारी से परेशान एक युवक द्वारा बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली, परिजनों ने पुलिस द्वारा देर रात पिटाई से आहत होकर आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

दरअसल तृप्ति परिसर मे दिग्विजय मल्टी निवासी राजा मल्टी के नीचे टहल रहा था। तभी हाउसिंग चौकीदार ने उसे टोका और उसी दौरान मौक़े पर पुलिस कर्मी पहुँचे। एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद वह डर से ऊपर पहुँचा और पाँचवी मंज़िल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि बुधवार गुरूवार दरमियानी रात 3 बजे राज पिता मनोज जो कि मानसिक रूप से बीमार था उसे साँस लेने में तक़लीफ होने की बीमारी थी और अधिक गर्मी होने के कारण वह बिल्डिंग में देर रात नीचे टहल रहा था तभी सोसायटी के गार्ड ने सोसायटी में हंगामा होने की शिकायत पुलिस और 112 पर की थी जिसके बाद पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंची इस बीच पुलिसकर्मियों ने उसे समझकर रवाना किया लेकिन उसने मल्टी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।


  • वहीं परिजनों के अनुसार वह दिमाग़ी रूप से कमज़ोर था उसका इलाज चल रहा था। मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस वालों से जब उसका सामना हुआ तो वह घबरा भी गया था उसी दौरान उसने बहस कर ली, क्योंकि वह दिमाग़ी रूप से कमज़ोर था। परिजनों ने पुलिस कर्मियों को सब बताया था उसके बाद राज ने पुलिस कर्मियों से माफ़ी माँगी और उसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद वह घर पहुँचा और पुलिस के नाम से परिजनों के सामने घबराने लगा उसी दौरान रात को 3 बजे उसने पाँचवी मंज़िल पर पहुंचकर छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।

    Share:

  • 'बिहार में नेतृत्व का तख्तापलट, जनादेश के साथ धोखा', नीतीश के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का हमला

    Thu Mar 5 , 2026
    नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की पुष्टि करने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उनके इस फैसले के बाद कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। सांसद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved