
इन्दौर। एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। राऊ पुलिस ने बताया कि एमराल्ड स्कूल के पीछे से गुजर रही ट्रेन की पटरी पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का शव क्षत-विक्षत हो चुका था। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
सडक़ हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
इदौर। सडक़ हादसे में घायल एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते बुधवार को राधेश्याम पिता मोतीलाल निवासी राणापुर झाबुआ देपालपुर क्षेत्र में भाई के साथ बाइक से गुजर रहा था, उस दौरान उसे एक पिकअप वाहन ने टक्कर मारी थी। तब से उसका अस्पताल में इलाज जारी था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंडी से माल ला रही लोडिंग टक्कर के बाद सडक़ पर पलटी
मंडी से माल ला रही लोडिंग गाड़ी टक्कर के बाद सडक़ पर पलट गई। सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने बताया कि आज सुबह चोइथराम मंडी से सब्जी भरकर आ रहे एक लोडिंग वाहन को संजय सेतु के पास कार वाले ने टक्कर मार दी, जिससे लोडिंग वाहन पलट गया। घटना में लोडिंग चालक को मामूली चोटें आईं। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को थाने ले जाकर उस पर कार्रवाई की।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved