img-fluid

इंदौर: सवारियों से खचाखच भरी सिटी बस में हादसारू कंडक्टर को पैसे देने में दरवाजे पर खड़े यात्री का बैलेंस बिगड़ा… गिरने से हुई मौत

February 07, 2026

  • 200 रुपए थमाकर भागा बस का कंडक्टर…बोला- रिक्शा कर अस्पताल ले जाना

इन्दौर। अंतिम संस्कार में परिवार के साथ सिटी बस से जा रहा एक यात्री उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब कंडक्टर उससे गेट पर ही टिकट के पैसे ले रहा था। पैसे देने के दौरान यात्री का बैलेंस बिगड़ा और चलती सिटी बस से वह सिर के बल नीचे गिर गया। गंभीर चोटें लगने के चलते उसकी मौत हो गई।

45 साल का राजकुमार पिता सुरेश भाई पप्पू और मां के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से निकला था। वे सभी नेमावर रोड पर जा रहे थे। तीनों रिंग रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल से तीन इमली जाने के लिए सिटी बस में सवार हुए। बस पहले से सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। जैसे ही तीनों बस में चढ़े तो दरवाजे के पास खड़े कंडक्टर ने गेट पर ही टिकट के पैसे मांगे। राजकुमार जेब से पैसे निकालकर देने लगा, इतने में बस के चालक ने बस तेजी से आगे बढ़ाई, जिससे राजकुमार अपना संतुलन बना नहीं पाया और बस से नीचे सिर के बल गिर गया। घटना के दौरान बस में चिल्ला-पुकार मच गई।


  • बस वाले ने बस रोकी और पप्पू सहित अन्य यात्री राजकुमार को संभालने के लिए बस से उतरकर गए। सिर और अन्य जगह चोटें लगने के चलते राजकुमार का काफी खून बह चुका था। पप्पू का कहना है कि बस का कंडक्टर भी नीचे उतरकर आया और उसने हाथ में 200 रुपए थमा दिए और कहा कि इसे रिक्शा से अस्पताल ले जाओ और बस लेकर भाग गया। उधर, घायल राजकुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। राजकुमार मिस्त्री का काम करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी है।

    Share:

  • जापान में भारतीय फिल्मों की कमाई में अब भी नंबर 1 है एसएस राजामौली की आरआरआर..

    Sat Feb 7 , 2026
    नई दिल्ली । साउथ सिनेमा(South Indian cinema) का जलवा अब सिर्फ भारत(India) तक सीमित नहीं रहा बल्कि विदेशों में भी इसका दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 (Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2)ने जापान बॉक्स ऑफिस (Japan box office)पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved