img-fluid

इंदौर: एरोड्रम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली फेविक्विक के 15 हजार पाउच जब्त

February 18, 2026

इंदौर। इंदौर में एरोड्रम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिडीलाइट कंपनी के नकली फेविक्विक के 15 हजार पाउच जब्त किए हैं। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई जा रही है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


  • इंदौर में पिडिलाइट कंपनी की लिखित शिकायत पर एरोड्रम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली फेविक्विक के साथ एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। कंपनी अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके उत्पाद फेविक्विक का नकली निर्माण और बिक्री की जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने कंपनी अधिकारियों के साथ कार्रवाई करते हुए सुखदेव विहार मेन रोड पर एक एक्टिवा सवार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 15 हजार नकली फेविक्विक पाउच बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपए बताई जा रही है। जिसमें गिरफ्तार आरोपी की पहचान पियूष पिता संजय मेघानी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह माल दिल्ली से मंगवाकर ऑर्डर मिलने पर सप्लाई करने वाला था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

    Share:

  • एक और दिन चलेगा India AI Impact Summit 2026, ये है वजह

    Wed Feb 18 , 2026
    डेस्क: दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में India AI Impact Summit 2026 चल रहा है. आज एआई इवेंट का तीसरा दिन है और जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने की वजह से इसकी क्लोजिंग डेट को बढ़ा दिया गया है. पहले ये इवेंट 20 फरवरी 2026 तक था लेकिन अब इसकी तारीख को एक दिन बढ़ाने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved