img-fluid

इंदौर: पेेड़ से टकराई एंबुलेंस, नशे में धुत चालक भागा वाहन छोडक़र

March 21, 2026

इंदौर। देर रात को एक एंबुलेंस (Ambulance) पेड़ (Tree) से जा टकराई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद एंबुलेंस का चालक (Driver) वहां से भाग गया।



  • सेंट पॉल स्कूल के पास देर रात एक एंबुलेंस का चालक एंबुलेंस को रफ्तार से ले जा रहा था। इस दौरान उसका वाहन से नियंत्रण खो गया और एंबुलेंस पेड़ से जा टकराई। घटना में एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में दो युवतियां सवार थीं। वहीं एंबुलेंस का चालक भी नशे में था। तीनों को चोटें नहीं आईं। घटना के बाद जब लोगों की भीड़ जमा हुई तो एंबुलेंस का चालक मौके पर नहीं मिला। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

    गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत


    ऊंचाई से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि 27 साल के गोकुल पिता कैलाश निवासी बुद्ध नगर के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि बीती 19 तारीख को गोकुल घर से कुछ ही दूरी पर ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। गोकुल अविवाहित था।

    Share:

  • इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला आया सामने

    Sat Mar 21 , 2026
    इंदौर: इंदौर (Indore) के एमआईजी थाना क्षेत्र (MIG Police Station Area) में एक लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है, जहां सिमरोल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फसाया और उसके साथ एमआईजी क्षेत्र में रहने लगा जब यह बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved