
इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर (Indore) का ऐतिहासिक सराफा बाजार (Sarafa Market) एक बार फिर विरोध की आवाज से गूंज उठा है। बाजार में लगातार बढ़ रही अराजकता और अनैतिक गतिविधियों से परेशान होकर सराफा व्यापारियों (Traders) ने एकजुट होकर मौन प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि बाहरी और अनाधिकृत दलालों की वजह से बाजार का माहौल खराब हो रहा है।
ये है मुख्य विवाद?
सराफा बाजार व्यापारी एसोसिएशन के अनुसार, बाजार में व्यापार के लिए केवल 165 अधिकृत दलाल ही मान्य हैं। इन सभी अधिकृत दलालों के पास एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए वैध पहचान पत्र (ID Cards) उपलब्ध हैं। बावजूद इसके, पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में बाहरी और अनाधिकृत दलाल बाजार में सक्रिय हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि ये तत्व न केवल व्यापारिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि बाजार की सुरक्षा और गरिमा के लिए भी खतरा बन गए हैं।
गंभीर आरोपों के साथ प्रशासन को चेतावनी
प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया है कि इन अज्ञात दलालों के कारण बाजार में ये समस्याएं बढ़ रही हैं:=
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved