
इंदौर। इंदौर की छोटी ग्यालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टैंड पर सामान लेने आए ऑटो चालक और दूसरे पक्ष से विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में लाठी डंडों से पिटाई का वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्यवाही की है।
दरअसल ताजा मामला इंदौर की छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टैंड का है जहां मंगलवार रात सामान लेने आए ऑटो चालक की गाड़ी से कट लगा गया जिससे दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया को दूसरे पक्ष ने ऑटो चालक की जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वही पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर कानूनी कार्यवाही कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved