
हजार लंच पैकेज भी तैयार
इंदौर। दशहरा मैदान (Dussehra Ground) में होने वाले मुख्यमंत्री (CM) के कार्यक्रम को लेकर सभी झोनलों (Zhonlo) पर सुबह 7 बजे से कई बसें (Buses) खड़ी कर दी गई थी, ताकि कार्यक्रम स्थल तक लोगों को ले जाया जा सके। इसके अलावा 10 हजार से ज्यादा लोगों के लिए लंच पैकेट भी तैयार कराए गए हैं।
दशहरा मैदान पर नर्मदा के चतुर्थ चरण के भूमिपूजन और अन्य विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आयोजन में शामिल होने के लिए आज सुबह नगर निगम के सभी झोनलों पर निजी यात्री बसें और स्कूलों की बसें बड़ी संख्या में तैनात की गई थीं। हर झोन पर 7 से 8 और कई बड़े झोनों पर 10 से 12 बसें तक खड़ी की गई थीं, ताकि उनमें बैठकर वार्ड के रहवासी दशहरा मैदान के कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें। इसके अलावा वहां आने वाले लोगों के लिए दस हजार से ज्यादा लंच पैकेट तैयार कराए गए हैं, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पानी से लेकर कई अन्य व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं, ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
210 बसों से जुटेंगे भाजपाई
मुख्यमंत्री आज नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पैकेजों के भूमिपूजन को भव्य बनाने के लिए भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारी की है, जिसके तहत शहरभर से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 210 बसों की व्यवस्था की गई है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी जोनों में वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को लाने के लिए झोनवार बसों की व्यवस्था की गई है, जिसमें झोन क्रमांक 1 से 10 बस, झोन 2 से 21, झोन 3 से 6, झोन 4 से 7, झोन 5 और 6 से 3-3, झोन 7 से 8, झोन 8 से 4, झोन 9 से 6, झोन 10 से 9, झोन 11 से 9, झोन 12 से 8, झोन 13 से 8, झोन 14 से 31, झोन 15 से 14, झोन 16 से 15, झोन 17 से 3, झोन 18 से 12, झोन 19 से 6, झोन 20 से 8, झोन 21 से 14 और झोन 22 से 5 बसों के माध्यम से कार्यकर्ता दशहरा मैदान पहुंचेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved