img-fluid

इंदौर: 10 फीट घटा दी छावनी की सडक़

March 30, 2026

  • 70 फीट के मान से अब नए सिरे से बंटेंगे छावनी में नोटिस
  • नोटिस हो गए हैं तैयार, अफसरों की हरी झंडी का इंतजार, रहवासियों से खुद कहेंगे बाधाएं हटाने को

इन्दौर। मधुमिलन से जगन्नाथ धर्मशाला छावनी तक बनने वाली सडक़ को लेकर कई दिनों तक विवाद की स्थिति बनी रही और अब 70 फीट चौड़ी सडक़ बनाने पर सहमति हो गई है, जिसको लेकर अब नगर निगम नए सिरे से नोटिस जारी करने की तैयारी में है और साथ ही रहवासियों से खुद बाधाएं हटाने को कहा जाएगा। निगम ने नोटिस तैयार कर लिए हैं, लेकिन अफसरों की स्वीकृति के बाद उन्हें बांटा जाएगा।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों न्यायालय से हुए आदेश के बाद क्षेत्र के रहवासियों के साथ नगर निगम के अफसरों की बैठक हुई थी और सहमति से निर्णय हुआ कि दवा बाजार से लेकर छावनी तक की सडक़ 80 फीट के बजाए 70 फीट चौड़ी बनाई जाए। इससे कई मकान, दुकान के सालों पुराने हिस्से बच जाएंगे। कई रहवासी इसको लेकर अपनी सहमति बैठक मेें दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक नगर निगम अब नए सिरे से क्षेत्र के बाधक मकान-दुकानों के हिस्सों को नोटिस देने की तैयारी में है। इसके लिए नोटिस तो तैयार कर लिए गए हैं, लेकिन अफसरों की मंजूरी के बाद बांटने का काम शुरू किया जाएगा।


  • वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में फिर से नपती और निशान लगाने की कार्रवाई होगी। हालांकि इसमें वर्षों पुराने कई मकान-दुकानों के हिस्से बच जाएंगे और उनके दो से पांच फीट के हिस्से ही इसकी चपेट में आएंगे। 150 से ज्यादा बाधाएं पूर्व में चिह्नित की गई थीं। नगर निगम मास्टर प्लान की शहरभर में 23 से ज्यादा सडक़ें बनाने की तैयारी में है, लेकिन सभी जगह बाधा और अन्य कारणों से मामले उलझन में पड़े हुए हैं और सड़क़ों के काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इनमें सुभाष मार्ग, जिंसी, कंडीलपुरा, सरवटे टू गंगवाल, अटल द्वार और कई अन्य सडक़ें शामिल हैं।

    Share:

  • Punjab: लुधियाना के माछीवाड़ा कस्बे में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

    Mon Mar 30 , 2026
    लुधियाना। पंजाब (Punjab) में सनसनीखेज वारदात में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान (Congress Block Chief) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। लुधियाना (Ludhiana) के माछीवाड़ा कस्बे (Machhiwara town) के गांव तखरां के बस स्टैंड पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान (Congress Block Chief) परमिंदर तिवारी की हत्या हुई। रविवार शाम 6:30 बजे ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवारी तक्खरां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved