
इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना पुलिस ने एक व्यापारी की शिकायत पर महिला, उसके पिता और प्रेमी के खिलाफ ब्लैकमेल करने का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपीयो ने सराफा व्यापारी से लाखो रुपए ब्लैकमेल कर वसूल लिए थे। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि फरियादी का सराफा में सोना-चांदी का व्यवसाय है। वर्ष 2017 में उनकी महिला से दोस्ती हुई थी, दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे और महिला ने फरियादी से करीब 70 ग्राम वजनी सोने के आभूषण ले लिए। वही आरोपी महिला और उसके साथियों ने फरियादी को बालकमैल कर बलात्कार में फसाने की धमकी देकर उससे लाखो रुपए, कार, मोबाइल, बीमा पालिसी भी अपने नाम करवा ली है। फिलहाल पुलिस पूरे ही मामले मैं मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved